Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

हरियाणा में मानसून के प्रवेश के बाद से ही मौसम पूरी तरह बदल गया है। प्रदेश के अंबाला, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत और यमुनानगर में अधिक से मध्यम बारिश जारी है। तेज हवाएं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं।

26 Jun 2025

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे देश में रफ्तार पकड़ ली है। इसके असर से देश के उत्तर, दक्षिण, पूरब और पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक का दौर शुरू हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से विभिन्न राज्यों के लिए अलर्ट जारी किए गए हैं। लगातार सक्रिय हो रहे मानसून ने मौसम में ठंडक तो लाई है, लेकिन बिजली गिरने और तेज हवाओं से सतर्क रहने की आवश्यकता भी जताई जा रही है।

हरियाणा में मानसून के प्रवेश के बाद से ही मौसम पूरी तरह बदल गया है। प्रदेश के अंबाला, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत और यमुनानगर में अधिक से मध्यम बारिश जारी है। तेज हवाएं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। वहीं, पंचकूला, अंबाला, करनाल और यमुनानगर में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। सोनीपत, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जैसे जिलों में मध्यम बारिश के आसार हैं। हिसार और पानीपत में सुबह से बूंदाबांदी का दौर शुरू है, वहीं पूरे प्रदेश में बादल छाए रहने से मौसम सुहाना हो गया है।

राजस्थान के बीकानेर, चूरू, गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में भी तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और मुरादाबाद जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर समेत 40 से अधिक जिलों में अगले 18 से 24 घंटे में बारिश और बिजली गिरने की आशंका है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित रायगढ़, दुर्ग, राजनांदगांव, गरियाबंद, धमतरी, कांकेर और कई जिलों में तेज बारिश जारी है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां गरज-चमक के साथ भारी बारिश और 60 किमी/घंटा तक की तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तरी छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर और रायगढ़ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बलौदा बाजार, महासमुंद, धमतरी, कोंडागांव, बालोद, बेमेतरा, मुंगेली, कबीरधाम और मोहला-मानपुर जिलों में भी अंधड़ और बारिश की चेतावनी दी गई है।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 24 से अधिक जिलों में 78 जगहों पर बारिश हुई है। कोरिया जिले में सबसे अधिक 70 मिमी बारिश दर्ज की गई। पूरे प्रदेश में अब तक औसतन 93.01 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 32 फीसदी कम है। हालांकि, पिछले 7 दिनों में बारिश की गतिविधि बढ़ी है, जिससे मानसून की रफ्तार में सुधार देखा गया है। मई में प्रदेश में 374% अधिक बारिश हुई थी, लेकिन मानसून की रफ्तार जून के शुरुआती दिनों में धीमी रही थी। अब फिर से मानसून सक्रिय हो गया है।

पूर्वी भारत की बात करें तो झारखंड और पश्चिम बंगाल के रांची, धनबाद, बर्दवान, हुगली और जामताड़ा जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ओडिशा के कटक, पुरी, भुवनेश्वर, केंद्रापड़ा और मयूरभंज जिलों में दोपहर 1 से 5 बजे के बीच बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर और नालंदा में शाम तक बारिश के साथ गरज-चमक की चेतावनी दी गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई राज्यों में भारी बा
हरियाणा में मानसून के प्रवेश के बाद से ही मौसम पूरी तरह बदल गया है। प्रदेश के अंबाला, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत और यमुनानगर में अधिक से मध्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News